Mirkhedi Sagar

त्रिपाल के साए में किया अंतिम संस्कार

सुरखी। सागर जिले में मानवता को शर्मशार कर देने बाला मामला सामने आया है। दरअसल जिले के ग्राम मीरखेड़ी में बीते दिनों सुशीला बाई नामक महिला का निधन होने के उपरांत जब अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लाया गया तो मौके पर टीनशेड ना होने के कारण त्रिपाल के साये में परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी मिली है कि गांव में मनरेगा के तहत पंचायत ने शांतिधाम में टीन शेड निर्माण के नाम पर सिर्फ चबूतरा बनवाया दिया था जिस पर टीन शेड अभी तक नही लगवाए गई। जबकि जानकारी यह भी मिली है कि निर्माण कार्य की पूरी राशि 1 लाख 80 हजार रूपये निकाल ली गई है।

इस मामले में राहतगढ़ जनपद पंचायत सीईओ पीएल पटेल ने बताया कि यहमानवता का काम है और इसमें जिसने भी लापरवाही बरती है यह बर्दाशत नहीं   कीजाएगी और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का अश्वासन दिया गया।

Back To Top