सोरई की सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Sorai Sagar

बंडा। सागर जिले के ग्राम सोरई में प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमण को हटाने कीकार्र वाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बंडा से लगभग 4 किलोमीटर दूर ग्राम सोरई के पास लोगों द्वारा अतिक्रमण बनाए गए भवनों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही दौरान प्रशासनिक अमला दल बल के साथ मौके पर पहुंचा।

नायब तहसीलदार, रितु सिघाई ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। जानकारी दी गई कि रहवासी मकान अभी नहीं हटाए गए है लेकिन जिनके द्वारा प्लाॅटिंग कर अतिक्रमण किया गया था वहां से अतिक्रमण हटाया गया।