कांवड़ लेकर शमशाबाद पहुंची महिलाएं

Womens Kanwar Yatra

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में श्रावण माह के अंतिम सोमवार के दिन पहली बार महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। जानकारी के मुताबिक शमशाबाद से भाजपा विधायक राजश्री रूद्रपताप सिंह के नेतृत्व में यह कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मूलचंद महेश्वरी, भैरव सिंह गुर्जर, सुधा मालवीय, मनोज धाकड़, लखन तिवारी, संजीव धाकड़, रामबाई, फूलबाई, सरोज बाई, राजेश जैन, समीर सक्सेना, प्रहलाद सिंह यादव, प्रभुनाथ सिंह, शेर सिंह चैहान तथा रिंकू भार्गव मुख्य रूप से यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि निश्तगढ़ के घाट से जल भरकर शमशाबाद स्थित शिवालय पहुंचकर भोलनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

VIDEO DOWNLOAD – डाॅउनलोड