Kolaras Pachavali River

पचावली नदी उफान पर, जान जोखिम में डालते दिखे ग्रामीण

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अंतर्गत पचावली नदी बारिश के बाद उफान पर आ गई है जिसके कारण आवागमन रूक गया है। बता दें कि गुना क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण शिवपुरी जिले की पचावली नदी उफान पर है। वहीं इस पार से उस पार जाने के लिए ग्रामीणों द्वारा निर्माणाधीन पुल का सहारा लिया गया। बता दें कि कई फीट उंचे निर्माणाधीन पुल से सीढ़ियों का सहारा लेकर ग्रामीणों द्वारा नीचे उतर तथा उपर चढ़ा जा रहा है। हालांकि जान जोखिम में डालकर ग्रामीण पुल पार करते दिखाई दिए।

DOWNLOAD

Back To Top