शिवपुरी – शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत विवेकानंद पुरम में छोटा मगरमच्छ दिखने से हडकंप मच गया जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेस्क्यू दल ने मगरमच्छ को लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ने में कामियाबी हासिल की। दरअसल शिवपुरी के विवेकानंद पुरम के एक खाली प्लाट पर पानी भरा हुआ था जिसमें एक छोटा मगरमच्छ दिखने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी, हालांकि प्लाॅट पर भरे पानी को मोटर की मद्द से कम करने के बाद लगभग 4 फीट लम्बे मगरमच्छ को पकड़ने में कामियाबी मिल सकी।
