पीथमपुर। धार जिले के ग्राम भोंडिया में एक वृद्धा की हुई हत्या का खुलासा पीथमपुर पुलिस ने कर दिया है। दरसअल पीथमपुर में बीते दिनों सेक्टर 1 थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोंडिया में हुई बुजुर्ग महिला जतन बाई की हत्या का मामला सामने आया था जिसके तहत सेक्टर 1 पीथमपुर के थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह चढ़ार ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है। प्रेसवार्ता के दौरान थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह चढ़ार ने बताया कि वृद्धा की हत्या उसके ही दामाद ने गला दबा कर की थी। बताया गया कि पति पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी अपनी मां के घर चली जाती थी जिससे गुस्साए पति उमराव सिंह ने अपनी ही सास की हत्या कर दी।
