सुरक्षाकर्मियों पर भड़के मंत्री प्रद्युम्न सिंह

Minister Pradhuman Singh

ग्वालियर। ग्वालियर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की आगवनी करने पहुंचे केबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar)  को अंदर जाने से रोकने पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह सुरक्षाकर्मियों पर भड़क उठे। बता दें कि इस दौरान गेट पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था, लेकिन बाद में मामले की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मोके पर पहुंचे और फिर माहौल किसी तरह शांत हुआ। दअरसल ग्वालियर में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की आगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री प्रद्युमन सिंह को सीआईएसएफ के जवानों ने अंदर जाने से रोक दिया था, इसके बाद सिंधिया समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भड़क गए, लेकिन मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मंत्री को अंदर प्रवेश कराकर मामला शांत कराया।

मंत्री, लाखन सिंह यादव ने बताया कि केंदीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माताजी का निधन हो गया था जिन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे। वहीं मंत्री प्रद्युमन सिंह के सुरक्षाकर्मियों पर भड़कने के मामले में कुछ बयान नहीं दिया गया।

DOWNLOAD