Headlines
Vidisha BJP

विदिशा कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे भाजपाई

ग्यारसपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार (MP Congress) को जगाने के लिए विदिशा जिले के ग्यारसपुर मंडल में भाजपा (Vidisha BJP) की एक बैठक आयोजित कर चर्चा की गई जिसमें घंटानाद आंदोलन की तैयारी को कार्यकर्ताओं को रणनीति से अवगत कराया गया। दरअसल भारतीय जनता पार्टी की मंडल बैठक ग्यारसपुर में आयोजित की गई जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, राकेश सिंह जादौन के साथ गंजबासौदा विधानसभा प्रभारी मनोज कटारे भी मौजूद रहे जिनहोने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष, राकेश सिंह जादौन ने बताया कि 11 सितम्बर को विदिशा में घंटानाद आंदोलन किया जाएगा जिसका नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे। बताया गया कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ माधवगंज पर आंदोलन किया जाएगा जिसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने भी भाजपाई पहुंचेगे।

DOWNLOAD

Back To Top