Dandraua Dham Bhind

भिंड में डॉक्टर हनुमान के दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़

भिंड। जिले के दंदरौआ धाम में बुढ़वा मंगल पर डॉक्टर हनुमान के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती देखी गई। बता दें कि बुढ़वा मंगल के दिन हनुमान जी के दर्शन तथा पूजन अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्ध ालु भिंड जिले के डाॅक्टर हनुमान के दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां भिंड पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस के निर्देशों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को कतार में खड़े होकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन किराए गए। पम्परा अनुसार बड़ी संख्या में हनुमान भक्त पैदल दंदरौआ धाम पहुंचते हैं।

DOWNLOAD

Back To Top