Bhagwa Yatra Dhar

धार में 15 सितम्बर को निकलेगी भगवा यात्रा

धार। कश्मीरी हिन्दू बलिदान दिवस के अवसर पर धार जिले में 15 सितंबर को भगवा यात्रा (Bhagwa Yatra) का आयोजन किया जाना है जिसका मुख्य उद्देश्य धर्म जागरण है। यात्रा को लेकर प्रेस क्लब में भगवा यात्रा के आयोजक देवकरण जाट ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि धर्म की कीर्ति के लिए संगठित रहे, स्वस्थ्य, सबल और सशक्त रहे, इसी उद्देश्य को लेकर सभी को धर्म ध्वजा के साथ संगठित किया जाता है। इस यात्रा को आयोजक ने गैर राजनैतिक बताते हुए सभी राजनैतिक दल और वर्ग के लोगों को शामिल होने के लिए निमंत्रित किया।

यह भगवा यात्रा 15 सितंबर को दोपहर के समय लालबाग उद्यान से शुरु होगी जो कि शहरी मार्गों से होते हुए राजबाड़ा पहुंचेगी जहां धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा।

DOWNLOAD

Back To Top