Ghenri Pali

60 वर्षों से रुगडी ग्राम में नहीं बनी पक्की सड़क

घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम रुगडी अंतर्गत राईको की ढाणी में पिछले लगभग 60 वर्षों से ग्राम में पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीण सकाराम देवासी ने बताया कि पिछले लगभग 60 वर्षों में ग्राम के मुख्य मार्ग पर पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है जिसके चलते बारिश के समय में ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जानकारी दी गई जनता जल योजना के तहत घर घर तक नल कनेक्शन के लिए पाइपलाईन डाली गई थी जिसके बाद से मार्ग की हालत और खराब हो चुकी है जिसको दुरूस्त भी नहीं किया गया।

बता दें कि रूगड़ी ग्राम अंतर्गत राईको की ढाणी, लगभग 70 घरों की बस्ती है, जहां से रुगडी या सोमेशर जाने के लिए एक मात्र मार्ग है लेकिन वह भी बत्तर स्थिति में है। हालांकि ग्रामीणों ने मार्ग सुधार की गुहार जिला प्रशासन और शासन से लगाई है।

DOWNLOAD

Back To Top