springfield world school vidisha

CM कमलनाथ ने योगेंद्र सिंह राणा को किया सम्मानित

विदिशा। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) द्वारा स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल  विदिशा के चेयरमेन योगेंद्र सिंह राणा को एक कार्यक्रम के दौरान शील्ड देकर सम्मानित किया है। बता दें कि भोपाल के जहांनुमा पैलेस में आयोजित हुए टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम कमलनाथ ने स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा को जिले में शिक्षा स्तर को बढ़ावा देकर राज्य के विकास में एक सहयोग करने के लिए चेयरमेन योगेंद्र सिंह राणा को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में मंत्री जयवर्धन सिंह, मंत्री सचिन यादव, मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री महेंद्र सिसोदिया तथा कांग्रेस मीडिया सेल अध्यक्ष शोभा ओझा भी मौजूद रहीं।

वहीं स्कूल की ओर से करन सिंह राणा द्वारा मंत्री जयवर्धन सिंह को यूएस के रूरल ऐरिया में बेसिक जरूरतों की उपलब्धता के तर्ज पर मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के विकास को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जबाव देते हुए मंत्री जयवर्धन सिंह ने ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्य करने की तथा कार्य में निरंतर गति लाए जाने की बात कही गई।

DOWNLOAD

Back To Top