Minister Pradeep Jaiswal

वारासिवनी में दशहरा पर्व को लेकर बैठक आयोजित

बालाघाट। आगामी 8 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा पर्व (Dussehra 2019) की तैयारियों को लेकर मंत्री प्रदीप जायसवाल (Pradeep Jaiswal) ने बालाघाट जिले के वारासिवनी पहुंचकर श्रीराम मंदिर में एक बैठक ली। बैठक के दौरान क्षेत्रवासी मौजूद रहे जिनसे चर्चा कर दशहरा पर्व को भव्यरूप से मनाने को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।बता दें कि दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष  मंत्री प्रदीप जायसवाल है जिनके द्व ारा बैठक ली गई। जानकारी के मुताबिक दशहरा पर्व के दिन श्रीराम मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसके बाद दशहरा मैदान में 60 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।

DOWNLOAD

Back To Top