पत्रकार संघ के गुलाबगंज ब्लाॅक अध्यक्ष बने पियूष शर्मा

Gulabganj Press Club

गुलाबगंज। विदिशा जिले के गुलाबगंज से पियूष शर्मा को पत्रकार संघ का ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि श्रमजीवी पत्रकार संघ (shramjivi patrakar sangh) जिला अध्यक्ष ऋषभ कुमार जैन की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से गुलाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पियूष शर्मा को नियुक्त किया गया जबकि उपाध्य क्ष पद पर सुमित चौकसे, सचिव पद पर रुपेश कुशवाह, कोषाध्यक्ष पद पर संदीप दांगी को नियुक्त किया गया। वहीं इस दौरान मौजूद पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी।

DOWNLOAD