कोठी स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार

Kothi Tehsildar

कोठी। सतना जिले के कोठी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह एवं सामजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रसूता वार्ड में मरीजों के परिजनो ने विद्युत व्यवस्था सहीं नहीं होने की बात कही तो वहीं वहीं एनआरसी वार्ड में व्यवस्था चुस्त दुरुस्त मिली। एनआरसी इंचार्ज ने भी व्यवस्था सही होना बताया ओर कहा कि इस वार्ड में इनवर्टर की सुविधा है जिस कारण मरीजो को विद्युत समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

कोठी तहसीलदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र को पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में जल्द ही सिफ्ट किया जाना है, जिससे अभी जो मरीजो को अव्यवस्थाएं हो रहीं है वह दूर होंगी। हालांकि शव वाहन की समस्या को भी जल्द दूर करने का आश्वासन दिया गया।

DOWNLOAD