Shivpuri Double murder

शिवपुरी के भावखेड़ी में हुआ डबल मर्डर

कोलारस। सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम भावखेड़ी में सड़क किनारे शौच को गए दोबच्चों को  गांव के ही युवकों द्वारा मौत के घाट उतार दिया। परिजन के मुताबिक बिना किसी रंजिश के ही बच्चों की हत्या की गई है, वहीं परिजन ने नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। सिरसौद थाना एएसआई हरिओम शर्मा ने बताया कि दो सरफिरों ने लाठी मारकर हत्या की है। वहीं हत्या का स्पष्ट कारण के लिए जांच की जा रही है। बच्चों की मौत के बाद ग्राम में तनाव की स्थिति देख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

DOWNLOAD

Back To Top