Pali Umaria

पाली में कच्चे मकन की दीवार गिरने से महिला घायल

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में बारिश के चलते एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला घायल हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह 7 बजे की है जहां पाली के वार्ड नं 6 के एक मकान की दीवार ढहने से उर्मिला विश्वकर्मा नामक महिला घायल हुई है। हालांकि महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top