Shamshabad

शमशाबाद के कोलुआ जंगल में मिला महिला का शव

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत कोलुआ के जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक जंगल में महिला का शव पत्तों से ढका मिला जिसकी जानकारी सबसे पहले वनरक्षक को लगी जिन्होने फिर क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दी। वहीं मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जानकारी मिली है कि शवलगभग 5 दिन पुराना है  जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। वनरक्षक, प्रशांत ने बताया कि गस्त के दौरान जंगल से बदबू आने पर जाकर देखा तो मौके पर शव पड़ा था जिसके बाद 100 डायल को सूचना दी गई।

DOWNLOAD

Back To Top