Gyaraspur

ग्यारसपुर में दिखावा मात्र चला स्वच्छता अभियान

ग्यारसपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जहां एक ओर आमजन, समाजसेवियों के साथ जन्रपतिनिधियों तथा अधिकरियों ने स्वच्छता रखने का संदेश दिया तो वहीं दूसरी ओर विदिशा जिले के ग्यारसपुर के कई वार्डों में स्वच्छता मामले में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। बता दें कि गांधी जयंती पर ग्यारसपुर में स्वच्छता अभियान चलाया तो गया लेकिन जिस जगह पहले से ही सफाई हो चुकी थी उस जगह पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी मीडिया के सामने सफाई करते नजर आए।

बता दें कि ग्यारसपुर के कई क्षेत्र में गंदगी का अम्बार लगा होने के साथ ही क्षेत्रवासियों में बीमारियां फैल रही है, इस ओर किसी भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है, बल्किा स्वच्छता अभियान के नाम पर दिखावा मात्र किया जा रहा है। वार्ड वासी शैलू जैन ने बताया कि मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है, जबकि कचरा भी नहीं उठाया जाता है। जानकारी दी गई कि जब लोगों द्वारा सूचना दी जाती है उतने समय के लिए सफाई हो जाती है लेकिन समय समय पर सफाई नहीं होती।

वार्ड 11 के व्यापारी मनोज चौरसिया ने बताया कि गांधी जयंती पर भी विशेष रूप से सफाई नहीं हुई, जहां पहले जैसे ही स्थित है। बताया गया कि मोहल्ले के कचरालोग बाहर फेंकते है, क्योंकि कचरा घर की व्यवस्था नहीं है। हालांकि ग्राम  पंचायत पर स्वच्छता के नाम पर दिखावा मात्र करने की बात कही गई।

Back To Top