Garba Mahotsav

आदर्श मित्र मंडल मकानी द्वारा गराबा महोत्सव का आयोजन

धार। धार जिले के आदर्श मित्र मंडल मकानी द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मां की आराधना के साथ ही गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में अंश गरबा पैनल धार के कलाकारों द्वारा रंगा-रंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। राजस्थानी लोक नृत्य पर कलाकारों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोहा एवं जमकर तालियां बटोरी।

इस गरबा महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर थाना प्रभारी कमल सिंह गेहलोत,पत्रकार भूपेंद्र सिंह जादौ न, धर्मेंद्र अग्निहोत्री, नितिन सांखला, आदित्य धाकड़, बंटी चैहान, मिड मालवा स्कूल बदनावर संचालक नवीन चैहान, कैमलिया किड्स काॅलेज शेरगढ संचालक सोमेंद्र सिंह राठौर, कांग्रेस पार्टी से सुनील सांखला, तथा नागदा प्राइवेट आईटीआई संचालक विकास क्षोत्रिय मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top