दशहरे पर हुई घुड़दौड़ और निशानेबाजी प्रतियोगिता

Ravan Dahan

देपालपुर। देपालपुर के अंचल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति बेटमा द्वारा घुड़दौड़, निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित कर अंत में रंगीन आतिशबाजी के साथ 51 फुट ऊंचे रावण का दहन किया गया जिसमें मंत्री जीतू पटवारी, विधायक विशाल पटेल सहित नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दोपहर के समय मुख्य मार्ग से चल समारोह निकाला गया जो कि अमन चमनटेकरी दशहरा मैदान पहुंचा। जुलूस समा पन के बाद 3 चक्रों में घुड़दौड़ प्रतियोगितासंपन्ना हुई जिसके तहत 300 मीटर की दौड़ हुई , जिसमें घुड़सवार को 150 मीटर खड़ी चढ़ाई चढ़ना पड़ती है। सबसे पहले बड़े घोड़े, उसके बाद छोटे घोड़े व अंत में ग्रामीण क्षेत्रों के घोड़ों की स्पर्धा हुई। घुड़दौड़ के बाद निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा के दौरान चयनित 13 निशानेबाजों ने 200 मीटर दूरी पर रखी मटकी पर निशाना लगाया। इस दौरान करीब 70 फायर किए गए। इन प्रतियोगिता के बाद आतिशबाजी की गई, इसके बाद 51 फुट ऊंचे रावण का दहन किया गया।

DOWNLOAD