Amin Patel Congres

महाराष्ट्र चुनाव 2019: मुम्बादेवी से कांग्रेस प्रत्याशी अमीन पटेल ने किया रोड शो

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव प्रचार का दौर जारी है। दक्षिण मुंबई क्षेत्र की मुम्बादेवी विधानसभा सीट से जहां कांग्रेस पार्टी ने अमीन पटेल को मौका दिया है तो वहीं शिवसेना ने पांडुरंग सकपाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अमीन पटेल ने चुनावी रोड शो के दौरान कुंभारवाड़ा, दुर्गादेवी स्ट्रीट, एसवीपी रोड़, गोल देवल, भंडारी स्ट्रीट गुलालवाड़ी का भ्रमण किया जिसके बाद सिपी टैंक रोड़ क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया।

DOWNLOAD

Back To Top