madhya pradesh sthapna diwas

भिंड पहुंचे मंत्री गोविंद सिंह, मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित

भिंड। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर भिंड में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मंत्री गोविंद सिंह ने शिरकत की जहां इस दौरान मंत्री ने गुब्बारों को खुले आकाश में छोड़ा। वहीं राष्ट्रीय गान के बाद मंत्री ने अपना संबोधन दिया जबकि दूसरी ओर स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गोविंद सिंह ने शासकीय कर्मचारियों को निरपेक्ष ईमानदारी से काम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम समापन के दौरान सहकारिता मंत्री ने विद्यार्थियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

Back To Top