Depalpur

अब देपालपुर में होर्डिंग लगाने लेनी होगी अनुमति

देपालपुर। नगरीय प्रशासन विभाग अधिकारियों के आदेश के बाद नगर परिषद देपालपुर सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस के निर्दश पर नगर के सार्वजनिक स्थानों के साथ ही शासकीय एवं अशासकीय बिल्डिंगों पर लगे होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। सेनेट्री इंस्पेक्टर की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों द्वारा यह कार्रवाई की गई।

देपालपुर सीएमओ चंद्रशेखर सोनिस ने बताया कि इस कार्रवाई के बाद बगैर अनुमति के कोई भी व्यक्ति आगामी समय में बैनर या पोस्टर नहीं लगा सकेगा जबकि यदि इस नियम का पालन नहीं किया गया तो उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

DOWNLOAD

Back To Top