विदिशा। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी विदिशा पहुंचे जहां इस दौरान विदिशा विधायक शंशाक भार्गव के निवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछले 15 सालों में शिवराज सरकार ने बातें बड़ी बड़ी कीं लेकिन काम कुछ नहीं किया। जनता ने भरोसे के साथ श्विराज सरकार को 15 साल शासन करने का मौका दिया लेकिन हालात काफी बिगड़े और विकास अटक गया जिसके बाद अब जनता ने भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी को मौका दिया है। हालांकि भरत सिंह सोलंकी ने विश्वास दिलाया कि सीएम कमलनाथ ने जो वादे किए है उनको आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।
