दतिया कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एफआईआर की मांग

Datia Congress

दतिया। दतिया एसडीएम और भांडेर से कांग्रेस विधायक पति के बीच बीते दिनों हुई बहस के वीडियो वायरल मामले ने अब रानीतिक मोड़ ले लिया है। दतिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष, नहार सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने जिला प्रशासन के अफसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कांग्रेसियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी धारा 144 के उल्लंघन एवं एसडीएम जेपी गुप्ता के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष नाहर सिंह ने एफआईआर दर्ज नहीं होने पर इस मुद्दा को उठाकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

DOWNLOAD