पाली गर्ल्स हाॅकी टीम ने नेशनल टूर्नामेंट में बनाई जगह

Pali Girls Hockey Team

पाली। उमरिया जिले के पाली एकलव्य विद्यालय की गर्ल्स हाॅकी टीम ने डिंडौरीककी टीम  को 6-0 स्कोर से हराकर नेशनल टूर्नामेंट के लिए जगह बना ली है। बता दें कि बीते दिन उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम में एकलव्य विद्यालय डिंडौरी और पाली की टीम के बीच हॉकी मैच आयोजित हुआ जिसमें एकलव्य विद्यालय पाली ने एकलव्य विद्यालय डिंडौरी की टीम को 6-0 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की। जानकारी के मुताबिक 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक भोपाल में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए अब पाली की टीम रवाना होगी।

DOWNLOAD