चाचा नेहरू की जयंती पर पाली में कवि सम्मेलन आयोजित

Pali of Umaria

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कवि सम्मेलन का आयोजन सुरेश अवधिया द्वारा किया गया जिसमें कवियों ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति देकर समा बांधा। इस अवसर पर बीएड के प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और कविता पेश की और एमएड प्रशिक्षुओं ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से बहादुर सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, पुरषोत्तम गुप्ता, अजय शिवहरे, सरयू खंडेलवाल मौजूद रहे, वहीं राष्ट्रीय गान के साथ सभा की समाप्ति की गई।

DOWNLOAD