राष्ट्रीय बॉलीवाल प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने मारी बाजी

National Volleyball Competition

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद में खेली जा रही राष्ट्रीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का समापन हो सुका है जिसमें उत्तरप्रदेश की टीम ने बाजी मारी है। बता दें कि बाॅलीवाल प्रतियोगिता में फाइनल मैच केरल और उत्तर प्रदेश की टीम के बीच खेला गया जिसमें को उत्तरप्रदेश ने केरल की टीम को हराकर जीत दर्ज की। बता दें कि 13 नवम्बर से शमशाबाद के शासकीय विद्यालय में राष्ट्रीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ, जिसमें कुल 31 टीमों ने भाग लिया था।  वहीं इस फाइनल मैच को देखने के लिए मप्र मंत्री प्रभुराम चैधरी के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

DOWNLOAD