देपालपुर। इंदौर जिले के देपालपुर जनपद पंचायत सभागार में एक बैठक आयोजित जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं तथा बालिकाओं का सशक्तिकरण रहा। देपालपुर एसडीओपी रामकुमार राय ने बताया कि पूरी तहसील की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुलाकर चर्चा की गई जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक बनाने का प्रयास रहेगा। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को गुड टच बैड टच के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सीईओ माया बारिया, एडीपीओ संजय कुमार, थाना प्रभारी गोपाल परमार, महिला बाल विकास सुपरवाइजर चंचल चैधरी, पूजा हरोड़, बेला पवार तथा पुष्पलता यादव मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
