सास को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारा, सतना के पनगरा का मामला

Satna Murder Case

सिंहपुर। सतना जिले के सिंहपुर थाना अंतर्गत पनगरा ग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी सास को दंडो से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दरअसल ग्राम पनगरा में शिव शंकर कुशवाहा नामक व्यक्ति अपनी पत्नी को ससुराल ले जाने के लिए आया था, जिस दौरान पत्नी की मां द्वारा आपत्ती जाताई गई जिसके चलते गुस्साए दामाद शिव शंकर ने सास पर डंडे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जबकि इस हमले के दौरान बीच बचाव करने आई पत्नी अंजली कुशवाह भी घायल हुई है।

घटना के बाद सिंहपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल अंजलि कुशवाहा को जिला अस्पताल भेजा गया जबकि मृतका के शव को पीएम के लिए नागौद भेजा गया। हालांकि वारदात के बाद से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।