दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी की कार को पिकअप ने मारी टक्कर

Malti Asati Damoh

दमोह। शहर के पथरिया फाटक ओवर ब्रिज पर  मालती असाटी के वाहन की टक्कर एक वाहन के साथ हुई है। दरअसल दमोह नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी के साथ सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, जिलापंचायत  अध्यक्ष शिवचरण पटेल, कविता राय भगवारामपुर से आ रहे थे तभी पुल पर एक पिकअप वाहन से नगर पालिका अध्यक्ष की कार टकरा गई जिसमें सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष के ड्राइवर की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टलगई। हालांकि दमोह कोतवाली थाना पुलिस ने पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।