ग्यारसपुर हाईवे पर कार और यात्री बस की हुई टक्कर

Gyaraspur Highway

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर हाईवे पर एक कार और यात्री बस के बीच आमने सामने से भिंडत हुई है जिसमें लगभग 6 लोग घायल होना बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक खुरई से भोपाल की ओर जा रही यात्री बस और भोपाल सेसागर  की ओर जा रही एक कार की आमने सामने से टक्कर हुई हैं। बताया जा रहा है कि कार में 2 व्यक्ति सवार थे जबकि बस सवार कुछ यात्री भी घायल हुए हैं। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्यारसपुर में उपचार कराने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

DOWNLOAD