कौशाम्बी में बेखौफ बदमाशों ने चैकीदार को मारी गोली

Chowkidar Shot with Gun

कौशाम्बी जिले में बेखौफ बदमाशों द्वारा थाने के चैकीदार को गोली मारने का मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने थाने के चैकीदार को सिर में गोली मारकर घायल कर दिया जिनकी अस्पताल लेजाते समय मौत हेा गई। दरअसल मामला कौशाम्बी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र के ग्राम डहिया का है जहां सतेंद्र कुमार मिश्रा नामक थाने के चैकीदार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में गोली मारी गई है।

जानकारी मिली है कि सतेंद्र कुमार अपने खेत से वापस घर आ रहे थे तभी गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो सतेंद्र कुमार घायल पड़े मिले। वहीं आनन फानन में घायल सतेंद्र कुमार को पीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के एसआरएन रेफर कर लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हालांकि इस मामले में कौशाम्बी एसपी अभिनंदन सिंह का कहना है परिजनों की जानकारी तथा पीएम रिपोर्ट के आधर पर आगे की कर्यवाही की जाएगी।

DOWNLOAD