बेटे की रोड़ एक्सीडेंट में गई जान, तो पिता ने तेरहवीं पर बांटे हेलमेट

Helmet distribution

तेजगढ़। दमोह जिले के तेजगढ़ में एक शिक्षक महेंद्र दीक्षित ने अपने पुत्र के निधन के बाद तेरहवीं पर एक अनोखी पहल की। बता दे कि महेंद्र दीक्षित के पुत्र विभांसु दीक्षित का एक सड़क दुर्घटना के दौरान निधन हो गया था जिसके बाद स्व विभांसु दीक्षित की तेरहवी पर पिता महेंद्र दीक्षित ने उन अभिभावको को हेलमेट वितरितकिए जिनके पुत्र हैं, वहीं हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा को ले कर जागरूक किया। शिक्षक महेंद्र दीक्षित द्वारा तेजगढ़ के स्कूलों की छात्राओं को भी आमंत्रित किया गया जिन्हे अपने भाई या पिता को बिना हेलमेट के घर से नहीं निकलने देने की सलाह दी गई।

DOWNLOAD