Motiyabind Eye Test

खजुराहो में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित, ऑपरेशन के लिए 15 मरीज चिन्हित

खुजराहो। छतरपुर के खजुराहो में संभव समाजसेवी संगठन द्वारा राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 60 लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांज कराई। इस शिविर में जांच के दौरान 15 मरीजों को चिन्हित कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय छतरपुर भेजा गया। वहीं मरीजों को संगठन की ओर से भोजन पानी, वाहन तथा दवाइयां एवं चश्मा निशुल्क उपलब्ध कराया गया। समाज सेवी संस्था के प्रमुख रामगोपाल शर्मा, कमलेश उपाध्याय एवं संदीप तिवारी ने बताया कि यह नेत्र शिविर का आयोजन 6 जनवरी 2020 को भी होगा।

DOWNLOAD

Back To Top