Shahpur Band Kthi

कोठी में बालू से भरी ट्राली और ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत

कोठी – सतना जिले के कोठी थाना अंतर्गत शाहपुरा बांध के पास एक टैक्ट्रर पलटने से चालक की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह लगभग 4 बजे की है जहां बालू से भरी ट्राली सहित ट्रैक्टर पलटा है। दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोठी पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया जबकि ट्राली में भरी बालू को कहां से लाया जा रहा था जांच शुरू की।

Back To Top