शमशाबाद के मां बिजासन दरबार में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Maa Bijasan Darbar

शमशाबाद। विदिशा जिले के शमशाबाद अंतर्गत महानीम चौराहा क्षेत्र स्थित मां बिजासन दरबार में भक्तों का तांता लग रहा है। जानकारी दी गई कि दूर दूर से ग्रामीण मां बिजासन दरबार में पहुंचकर अपनी मनोकामना को लेकर अर्जी लगाते है जिनकी मनोकमना पूर्ण हो जाती है।

ग्रामीण पर्वत सिंह धाकड़ ने बताया कि उन्हे सपने में मां बिजासन ने दर्शन देकर पहाड़ी पर बने धाम में माता के नाम की जोत जलाने के आदेश दएि थे जिसके बाद वैसा ही किया गया और तभी से श्रद्धलुओं की भीड़ दरबार में उमड़ने लगी और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने लगीं। हालांकि समय समय पर मंदिर में कन्याभोज एवं भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है।