60 किलो गौमांस जब्त, सागर की राहतगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

Cow Meat Seized

सुरखी। सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस ने गौमांस तथा अवैध शराब सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। बता दें कि राहतगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में दबिश दी जहां तीन लोग गोमांस काटते पाए गए जबकि उनके कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब भी जब्त की गई, जबकि मौके से कुछ लोग फरार होना भी बताए जा रहे हैं। राहतगढ़ थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि 60 किलो गोमांस सहित औजार बरामद किए गए है जबकि फरार हुए लोगों की तलाश की जार ही है।