Seoni ASP Kamlesh Khapurse

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। जिले में एक बच्ची के साथ नाबालिग युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है जिसमे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मामला सिवनी जिले के ग्राम सोनाडोगरी का है जहां लगभग 14 वर्षीय आरोपी ने आंगन खेल रही लगभग 6 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं बच्ची के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद बंडोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ्य है।

Back To Top