Minister Govind Singh

मंत्री बोले, भाजपा सरकारें ढोंग करती है लेकिन कांग्रेस ने सत्यता दिखाई

सागर। विजय दिवस पर सागर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने देशभक्ति को लेकर भाजपा को घेरा। मीडिया से रूबरू हुए परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी के साहस की यह जीत थी और कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा देश की एकता और अखंडता के लिए काम किए जबकि भाजपा ढोंग करती है।

सागर में आयोजित हुए विजय दिवस समारोह में मंत्री गोविंद सिंह ने अमर जवान स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर सीएम कमलनाथ के संदेश का वाचन किया।

Back To Top