Mauser Gun

दो अवैध माउजर बरामद, दमोह कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

दमोह। सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो माउजर एवं कुल तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी एचआर पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खजरी मोहल्ले से विकास नामक युवक को अभिरक्षा में लिया गया जिसके कब्जे से एक माउजर और जिंदा राउंड बरामद किए गए, वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक अन्य युवक का नाम बताया जिसे गिरफ्तार करने पर उसके कब्जे से पिस्टल और जिंदा रांड बरामद किए गए।

DOWNLOAD

 

Back To Top