जोधपुर में CAA और NRC के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

Protest CAA NRC

जोधपुर। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन (NRC) के विरोध में उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हिसंक प्रदर्शन के बाद अब राजस्थान के जोधपुर में लोगों द्वारा पथराव कर दुकानों में तोड़ फोड़ की गई है। बता दें कि अचानक से लोगों की भीड़ ने सीएए और एनआरसी के विरोध में जुलूस निकालना शुरू कर दिया जिसके बाद पथराव शुरू होने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

जोधपुर के सोजती गेट पर इकट्ठे हुए उपद्रवियों ने जमकर प्रदर्शन किया, जहां इस दौरान कुछ युवकों ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की। वहीं प्रदर्शन के कारण ट्रैफिक जाम की स्थित भी बनी जिसकी सूचना लगते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।