उमरिया। उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें आमजन को भी बुलाया गया। बता दें कि बैठ के के दौरान नागरिकता संशोधन कानून- सीएए और नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन- एनआरसी को लेकर लोगों से चर्चा की गई। इस बैठक में तहसीलदार संदीप जायसवाल, थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा मौजूद रहे जिन्होने बताया कि सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरूक किया गया, वहीं लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान ना देने की बात कही गई।
पाली के लोगों को CAA और NRC के बारे में बताया

