Pali BJP

पाली भाजपा ने मनाई स्व.अटल जी की जयंती, गरीबों को बांटे कम्बल

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में बीजेपी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाते हुए गरीब परिवार को कम्बल तथा मिठाईयां वितरित की गई, जबकि इस दौरान नगर के वार्डो में साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता फैलाई गई। कम्बल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ स्व.अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, इस दौरान भाजपा नेता दिलीप पांडेय, प्रदीप सोनी, मुकेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back To Top