अनूपपुर। जिले के अमरकंटक में कड़ाके की ठंड से बर्फ की पतली परत कई जगहों पर जमी देखी गई। बता दें कि अमरकंट में शून्य के असापास तापमान आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके कारण वाहनों पर और मैदान में बर्फ की परत जमी देखी गई। वहीं ठंड के बीच अमरकंटक आने वाले पर्यटक अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
अमरकंटक का तापमान माईनस में पहुंचा, बर्फ की परत जमी

