सरूपगंज में कड़ाके की ठंड और पंचायतीराज चुनाव की गर्मी

Bhavri Panchayat Election

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के सरूपगंज कस्बे में ठंड के मौसम में जहां एक ओर शीतलहर का प्रकोप है तो वहीं पंचायतीराज चुनाव के कारण गर्मी का माहौल भी बना हुआ है। कड़ाके की ठंड में लोग अलाव और चाय का सहारा लेकर एकजुट होकर पंचायतीराज चुनाव के संबंध में ही अधिकतर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव का बिगुल बज चुका है, जहां 29 जनवरी को पंचायतिराज सरपंच के चुनाव होने हैं, वहीं सिरोही जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भावरी सरूपगंज पर लोगों की निगाहे हैं।