कन्नौज जिले के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें करीब 6 बीटीसी के छात्र सहित 1 टीचर की दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 3 छात्र गंभीर घायल भी बताए जा रहे है जिन्हे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि तालग्राम थाना इलाके में बस का डीजल खत्म होने पर दूसरी बस से डीजल निकालकर भरा जा रहा था और सभी छात्र एक्सप्रेस वे पर खड़े थे। इस दौरान लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस ने छात्रों को रौंद दिया। सभी मृतक संतकबीर नगर के प्रभादेवी स्नाकोत्तर कालेज के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 550 छात्र 12 बसों से हरिद्वार टूर पर जा रहे थे।
Related Posts
युवती को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को मारी गोली
कन्नौज। एक सरफिरे प्रेमी ने युवती को रास्ते में जाते समय गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारली…
देखिए गोपाल की कहानी, जिन्होने गवाए अपने दोनों हाथ
कन्नौज। एक दुर्घटना में अपने हाथ गवाने के बाद 14 वर्षीय गोपाल दीक्षित ने अपने पैरों का सहारा लेकर आगे…
कन्नौज में रेलवे सर्वर डाउन होने से यात्रियों को नहीं मिल रहा टिकट
उत्तर प्रदेश कन्नौज जिले के रेलवे स्टेशन पर 30 अप्रैल की दोपहर से सर्वर न आने के कारण यात्रियों को…
