दतिया पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाॅन्टेड अपराधी अनिल और सतीश

Datia Police

दतिया। दतिया पुलिस ने दो वाॅन्टेड अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बता दें कि अनिल यादव और सतीश नामक दो वाॅन्टेड अपराधियों को दतिया पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ने में सफलात हासिल की है जबकि तीन आरोपी मौके से फरार होना बताए जा रहे है।

पुलिस के मुताबिक अनिल यादव काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था जिसकी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम विजयपुर के जंगली क्षेत्र में दबिश दी जहां इस बीच बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने अनिल सहित एक अन्य साथी सतीश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।