भाजपा विधायक ने CAA NRC का किया विरोध

BJP MLA Narayan Tripathi

भोपाल / सतना। भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक का सीएए-एनआरसी के विरोध में बयान देते हुए वीडियो सामने आया है। दरअसल मध्य प्रदेश के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा सीएए और एनआरसी के विरोध में बयान देते हुए यह वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा शेयर किया गया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा कि –
मप्र के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएए-एनआरसी का विरोध करते हुये इसे संविधान विरोधी, बाँटने वाला और देश के लिये घातक बताया है।

हालांकि मध्य प्रदेश से बीजेपी विधायक द्वारा कि दिए गए इस बयान को लेकर अब मप्र भाजपा और आलाकमान नेता क्या प्रतिक्रिया देते यह देखना होगा।